15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमिक्रोन से लड़ने खाएं ये सुपरफूड, सर्दी में बढ़ेगी इम्यूनिटी

ये आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं

4 min read
Google source verification
super_food.png

इंदौर. कोरोना की तीसरी लहर से देश दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी ओमिक्रोन के 1700 मरीज पार हो चुके हैं। अब आपको भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और अगर आपने अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दिया तो आप आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

किसी भी संक्रमण को रोकने में हमारा शरीर खुद सक्षम माना जाता है। हमारा इम्युन सिम्टम बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अगर आप भी अपने शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना चाहते हैं तो सर्दियों में लेगे होंगे ऐसे सुपर फूड जो आपके शरीर को गर्मी देने के साथ साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो कोरोना से लड़ने के लिए आपकी इम्युनिटी ही सबसे बड़ी ताकत दे सकते हैं। भोपाल के डॉ संजय शर्मा के अनुसार ये हैं वह सुपर फूड...

खट्टे फल
कोरोना संक्रमण की शुरुआत के समय से चिकित्सकों ने विटामिन सी लेने की सलाह दी थी। विटामिन सी युक्त खट्टे फल हमेशा शरीर को मजबूत बनाते हैं। मौसमी फलों में आंवला, संतरा, अमरूध और नींबू जैसे फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन पलों में वीटमिन सी भरपूर मात्रा में होती है।

आंवला
अगर आप कोरोना, ओमिक्रोन सहित संक्रामक बीमारियो से बचना चाहते हैं तो आंवले को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। जो हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर देता है। च्यवनप्रास, मुरब्बा, अचार, जूस, चटनी या चूर्ण के रूप में भी लोग इसका उपयोग करते आए हैं।

अदरक
कोरोना का सबसे पहला हमला हमारे गले पर होता है फिर फैफड़े तक पहुंचता है। गले में किसी भी प्रकार की खराश और इंफेक्शन को रोकने में अदरक का उपयोग सर्वाधिक किया जाता है। सर्दियों में अदरक का प्रयोग इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसमें ऑक्सीडेटिव और एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अदरक का प्रयोग कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज, कैंसर, डाइजेशन सहित कई बीमारियों में होता है।

बाजरा
सर्दियों में देश में मोटे अनाज को हमारे यहां पीढियों से खाया जाता है। ज्वार, मक्का और बाजरा की रोटी खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। इन आनाजों में विटामिन बी पाया जाता है जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। आयुर्वेद के मुताबिक इन आनाजों में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स, विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है।

खजूर
खजूर को भी सुपरफूड माना जाता है। खूजर का उपयोग अक्सर सर्दियों में किया जाता हैं। खजूर में विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो हमारी रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ाने के साथ साथ बोन्स और दांतों को स्ट्रोंग करता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में खजूर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

देशी घी
भारत में घी एक ऐसा सुपर फूड है जो हर घर में प्रतिदिन की डाइट में शामिल होता है इस हमारा शरीर आसानी से पचा लेता है। आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि देशी धी सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर के इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। इसे खाने से त्वचा में ड्रायनेस भी नहीं आती और तमकदार बनती है।

शकरकंद
शकरकंद को भी इम्युनिटी के लिए बूस्टर फूड माना जाता है। अगर डाइट में शकरकंद का एक टुकड़ा भी शामिल किया जाए तो यह दिनभर की बीटी कैरोटीन केी जरूरत को पूरा कर देता है। बीटी कैरोटीन के साथ साथ शकरकंद में विटामिन-ए, पोटैशियम भी होता है। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ साथ पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है।

गुड़
कोरोना के नए वैरियेंट ओमीक्रॉन से बचने के लिए अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना होगा इसके लिए गुड़ से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। ये कोरोना में ही नहीं सामान्य रूप से भी शरीर में फॉस्फोरस आयरन की जरूरत को पूरा करने में मददगार होता है। ये आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।